Thursday, 28 April 2016

गन्दगी दूर भगाओ सजगता लाओ


वाराणसी : महात्मा गाँधी अक्सर कहते थे की हर एक व्यक्ति को स्वंय अपना सफाईकर्मी होना चाहिए |
और जब हर एक व्यक्ति सफाई के प्रति अपना योगदान देता रहेगा तो वो सारी गन्दगीया अपने आप दूर
हो जायेंगे | ये बात 'सुलभ इंटरनेशनल ' के संस्थापक पद्रभूषण डॉ.बिंदेश्वर पाठक ने कही |
वह बीएचयू के सामाजिक विज्ञान संकाय में 'पार्टिसिपेशन ऑफ़ एनजीओ इन सोशल ट्रांसफॉर्मेशन ' स्वच्छ भारत अभियान विषय पर भाषण दे रहे थे|
 उन्होंने कहा कि भारत जैसे राष्ट्र में परंपरागत तौर पर श्रम विभाजन का बड़ा आधार जाति व्यवस्था रही है। इसका परिणाम यह है कि सफाई की जिम्मेदारी कुछ निश्चित जातियों पर ही डाल दी गई। दूसरी तरफ घर की चारदीवारी के अंदर सफाई को लेकर। और  सफाई है बापू के प्रतिं सच्ची श्रद्धांजलिं
वरिष्ठ पत्रकार शशि शेखर ने कहा कि बापू के जन्मदिन के अवसर पर पीएम नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की 2019 में बापू की 150वीं जयन्ती से पूर्व पूरे भारत को स्वच्छ बनाने का आग्रह न केवल हमारे राष्ट्रपिता के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धाञ्जलिं है बल्किं जनमानस में स्वच्छता क": आदतसे आगे बढ़कर इसे सामाजिक आदत में बदलना है। अध्यक्षता करते हुए कुलपतिं प्रो. गिरीश चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि दरअसल स्वच्छता केवल एक हाइजीन सेंस ही नहीं है बल्किं सामाजिक रुपांतरण की एक मुकम्मल व्यवस्था भी है जहा हम इससे जुड़े जातिं एवं लैंगिक पूर्वाग्रह की बेड़ियों को तोड़ते हैं। संकायाध्यक्ष प्रो. मंजीत चतुर्वेदी ने कहा कि डा. पाठक ने अपने कार्यों से समाज की उस मानसिक जड़ता को तोड़ा है जो सदियों से लैंगिक और जातीय पूर्वाग्रह से ग्रसित रहा है। संचालन डा. विमल कुमार लहरी व धन्यवाद ज्ञापन प्रो. जयकांत तिवारी ने  किया।
संग्रहालय का किया अवलोकन पद्मभूषण डा. बिंदेश्वर पाठक ने बीएचयूस्थित भोजपुरी अध्ययन केंद्र के लोक कला संग्रहालय व पुस्तकालय का अवलोकन भी किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र के समन्वयक प्रो. सदानंद शाही से भी मुलाकात की।

Wednesday, 27 April 2016

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के १ मई को वाराणसी आने की संभावाना

वाराणसी:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के १ मई को काशी (वाराणसी) आने की सम्भावना है |
और ठीक उसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बलिया भी जायेंगे | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से कंपनी बी ऍम सी ने डीरेका मैदान में रिक्शा वितरण का शक्रियता बड़ा दी है |
मिली जानकारी के आनुशार डीरेका मैदान पर पीऍम के द्वारा एक हज़ार ई-रिक्शा का वितरण करेंगे और
उसके बाद आस्सी घाट पर ई-वोट का वितरण करेंगे |
ई-रिक्शा से जुडी कंपनी बीऍमसी ने डीरेका प्रशासन से अनुरोध किया की ई-रिक्शा का वितरण डीरेका मैदान पर पीऍम
के द्वारा किया जायेगा | मंगलवार को कंपनी के अधिकारी डीरेका मैदान पर सक्रीय दिखे |
कशी में पीऍम के कार्यक्रम का संयोजन गुजरात के सांसद सी.आर.पाटिल  कर रहे है | सूत्रों के आनुसार पीऍम का डीरेका
 में कार्यक्रम सुबह ९:३० से आयोजित किया जायेगा |

Wednesday, 20 April 2016

जम्मू-कश्मीर के कुपवाडा में एक आतंकी ढेर



जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में आज सुबह सुरक्षाबलों और आतंकवादियो के बीच हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी को मार गिराया |
सुरक्षाबलो को लोलाब इलाके में चार आतंकियों के छुपे होने की कबर है | जिसके कारण पपुथशाही इलाके की घेराबदी क्रर दी गई है |
सुरक्षाबलो और आतंकियों के बीच लगातार गोलीबारी चल रही है | ये सारे आतंकी लश्कर के बताये जा रहे है |

Wednesday, 13 April 2016

अर्चकों-लिपिकों, सेवादारों को नहीं मिलेगा मानदेय

काशी विश्वनाथ मंदिर


निर्देश के बावजूद अपनी आय की घोषणा न करने वाले काशी विश्वनाथ मंदिर के अर्चकों, लिपिकों और सेवादारों के मानदेय पर न्यास परिषद ने रोक लगा दी है। परिषद ने फैसला लिया है कि जो अपनी आय घोषित नहीं करेगा, उसे मानदेय नहीं दिया जाएगा। मंदिर प्रशासन चालू महीने से ही इनके मानदेय पर रोक लगाने की तैयारी में है। बता दें प्रमुख सचिव (धर्मार्थ कार्य) ने मंदिर के कर्मचारियों को अपनी आय की घोषित करने का निर्देश दिया था लेकिन इस पर अमल नहीं किया गया। जिन कर्मचारियों, सेवादारों को मामूली मानदेय मिलता है, उन्होंने करोड़ों रुपये की संपत्ति कैसे और कहां से अर्जित की, यह सवाल उठ रहा है।

काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन ने न्यास के फैसले के अनुपालन में लिपिकों, अर्चकों और सेवादारों से आय का ब्यौरा तलब किया है। फिलहाल अभी तक किसी भी कर्मचारी ने अपनी आय का ब्यौरा प्रशासन को नहीं दिया है। मंदिर में तैनात 21 अर्चकों, छह लिपिकों, 20 सेवादारों के अलावा एक परिचारक और एक चालक को मिलाकर कुल 49 कर्मचारी तैनात हैं। इनमें से कई कर्मचारियों के शहर में तीन से अधिक मकान, प्लाट भी हैं। ऐसे में इनके पास करोड़ों की संपत्ति अर्जित हो चुकी है। बाबा की दक्षिणा और महज 06 से 13 हजार रुपये महीने के मानदेय वाले कर्मचारियों के पास इतनी संपत्ति कहां से आई यह बड़ा सवाल है। वर्ष 1983 में जब इस मंदिर का प्रदेश सरकार ने अधिग्रहण किया तब इनमें से तमाम कर्मचारियों को वहां तैनाती भी नहीं मिल सकी थी। मंदिर प्रशासन का कहना है कि कर्मचारियों को अपनी अपने माता, पिता, पत्नी, पुत्र और पुत्री, बहू की संपत्तियों का भी विवरण देना होगा। 20 अप्रैल तक अगर आय का विवरण इन कर्मियों ने नहीं दिया तो मानदेय पर रोक लगा दी जाएगी।

Monday, 11 April 2016

वाराणसी स्मार्ट सिटी

वाराणसी बहुत लोकप्रिय है और इसके क्षेत्रीय संस्कृति और गंगा के पवित्र नदी के लिए भारत में सबसे पुराना शहर है। शहरी विकास (शहरी विकास मंत्रालय) मंत्रालय 'स्मार्ट सिटी चैलेंज' के प्रतिस्पर्धात्मक प्रक्रिया के तहत 98 स्मार्ट शहरों में से एक के रूप में वाराणसी शहर चुना गया है।
यह 'स्मार्ट सिटी चैलेंज' वाराणसी के नगर निगम स्मार्ट सिटी मिशन के दूसरे चरण में 20 शहरों की सूची में शीर्ष में अपनी जगह बनाने के लिए स्मार्ट सिटी प्रस्ताव तैयार कर रहा है |  प्रथम चरण पूरा कर लिया है।
नगर निगम बिजली और पानी की आपूर्ति, स्वच्छता और अपशिष्ट प्रबंधन, स्ट्रीट लाइटिंग, परिवहन, सड़क / सड़कों / पैदल यात्री लेन, स्वास्थ्य के आधार पर वाराणसी स्मार्ट सिटी के विकास के लिए उनके बहुमूल्य विचारों और सुझाव प्रदान करने के लिए वाराणसी के नागरिकों के लिए आग्रह, शिक्षा, ई गवर्नेंस, टेक की समझ रखने वाले (संचार, इंटरनेट कनेक्टिविटी), क्लीन एंड ग्रीन पर्यावरण, पुराने पुरुषों, महिलाओं एवं बाल सुरक्षा। आपका सहायक सुझाव के रूप में एक 'वैश्विक स्मार्ट सिटी' वाराणसी सिटी बना सकते हैं।

वाराणसी के नागरिकों रणनीतियों निम्नलिखित पर अपने सुझाव और विचार दे सकते हैं।

पैन सिटी पहल क्षेत्र के आधार पर विकास
1. रेट्रोफिटिंग
2. पुनर्विकास
3. ग्रीनफील्ड



वाराणसी स्मार्ट सिटी के लिए हमारे साथ अपने सुझावों और विचारों के लिए साझा करें
Click Here

सोनी ने मार लिया मैदान, बनाया विश्व रिकार्ड

सोनी ने मार लिया मैदान, बनाया विश्व रिकार्ड

वाराणसी की सोनी चौरसिया ने डांस की दुनिया में नया इतिहास रचते हुए केरल की कलामंडलम हेमलता का 123 घंटे 20 मिनट लगातार डांस करने का वर्ल्ड रिकार्ड तोड़ दिया है. सोनी ने अपनी इस सफलता पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत समस्त देशवासियों को धन्यवाद दिया है.
गिनीज बुक में दर्ज हुआ नाम
लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में पहले ही अपना नाम दर्ज करा चुकी सोनी ने इस बार गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में भी अपनी जगह पक्‍की कर ली है.
पूरे देश का मिला साथ
इस दौरान सोनी को हजारों लोगों का समर्थन मिला. प्रधानमंत्री मोदी ने भी उन्हें अपनी शुभकामना दी थी और ये कामना की थी कि वो अपने लक्ष्य को पूरा करें.
वाराणसी के गौरव को और बढ़ाया
सोनी की सफलता पर प्रधानमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में लिखा कि भारतीय शास्त्रीय नृत्य शैलियों ने भारत की समृद्ध संस्कृतिक विरासत को विश्व पटल पर विशिष्ट पहचान दिलाई है. आशा है कि ऐतिहासिक नगरी में यह आयोजन सफल होगा और कथक की ख्याति आगे बढ़ेगी. सोनी ने वर्ल्ड रिकार्ड बनाकर धार्मिक एवं एेतिहासिक शहर वाराणसी का गौरव बढ़ाया है.

सोनी ने मार लिया मैदान, बनाया विश्व रिकार्ड


 वाराणसी की सोनी चौरसिया ने डांस की दुनिया में नया इतिहास रचते हुए केरल की कलामंडलम हेमलता का 123 घंटे 20 मिनट लगातार डांस करने का वर्ल्ड रिकार्ड तोड़ दिया है. सोनी ने अपनी इस सफलता पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत समस्त देशवासियों को धन्यवाद दिया है.

गिनीज बुक में दर्ज हुआ नाम 

लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में पहले ही अपना नाम दर्ज करा चुकी सोनी ने इस बार गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में भी अपनी जगह पक्‍की कर ली है.

पूरे देश का मिला साथ

इस दौरान सोनी को हजारों लोगों का समर्थन मिला. प्रधानमंत्री मोदी ने भी उन्हें अपनी शुभकामना दी थी और ये कामना की थी कि वो अपने लक्ष्य को पूरा करें .

 वाराणसी के गौरव को और बढ़ाया .सोनी की सफलता पर प्रधानमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में लिखा कि भारतीय शास्त्रीय नृत्य शैलियों ने भारत की समृद्ध संस्कृतिक विरासत को विश्व पटल पर विशिष्ट पहचान दिलाई है. आशा है कि ऐतिहासिक नगरी में यह आयोजन सफल होगा और कथक की ख्याति आगे बढ़ेगी. सोनी ने वर्ल्ड रिकार्ड बनाकर धार्मिक एवं एेतिहासिक शहर वाराणसी का गौरव बढ़ाया है.

लक्ष्‍य हासिल करके बहुत खुश हूं 

सोनी का कहना है कि वह केरल (त्रिचूर) की कलामंडलम हेमलता का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोडऩा चाहती थीं. हेमलता ने मोहनीअट्टम  में यह रिकॉर्ड बनाया था. गौरतलब है कि सोनी वाराणसी के रोहनिया क्षेत्र में स्थित माउंट लिट्रा जी स्कूल सभागार में गत सोमवार की शाम से लगातार नृत्य कर रही थी. इससे पहले उन्होंने पिछले साल 14 नवंबर को वाराणसी के आर्य पीजी कॉलेज सभागार में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का प्रयास किया था लेकिन तबीयत खराब होने के चलते उन्हें बीच में ही स्टेज छोडऩा पड़ा था. तब उन्होंने 87 घंटे 18 मिनट डांस किया था.

Friday, 8 April 2016

Smart Kashi Proposal Digital Meter Lpg Pipe Line

स्मार्ट होगी काशी: लगेंगे डिजिटल बिजली मीटर, पाइप लाइन से घर पहुंचेगी LPG:
स्मार्ट होगी काशी: लगेंगे डिजिटल बिजली मीटर, पाइप लाइन से घर पहुंचेगी LPG
वाराणसी. पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र को स्मार्ट बनाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए यहां मैट्रो शहरों की तर्ज पर घर-घ गैस पाइप लाइन पहुंचेगी। साथ ही 12 लाख उपभोक्ताओं को देखते हुए प्री-पेड रिचार्ज सिस्टम वाले डिजीटल बिजली के मीटर लगाए जाएंगे।
काशी के साथ ही आस-पास के जिलों के उपभोक्ताओं को अब गैस सिलेंडर के लिए लंबी लाइन नहीं लगाना पड़ेगा। मेट्रो शहरों की तर्ज पर यहां भी घर-घर गैस पाइन लाइन पहुंचेगी। इस योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए मंगलवार को कमिश्नरी में एक बैठक आयोजित की गई। इसमें पहुंचे तेल और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सचिव सौरभ चंद्रा ने पूरी योजना को जल्द से जल्द शुरु करने का निर्देश दिया।
एमडी ने कहा कि मेट्रो पॉलिटिन शहरों की तर्ज पर लोग अपने बेडरूम में डिस्प्ले के जरिए देख पाएंगे कि उनकी बिजली लोड के हिसाब से कितनी बची है। इस मीटर की मदद से ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा दी जाएगी। कुछ महत्वपूर्ण कॉलोनियों को इस सुविधा की शुरुआत जल्द की जाएगी। शहर में 31 प्रतिशत हो रही बिजली चोरी से आसानी से निपटा जा सकेगा।
200 से 3000 तक का होगा रिचार्ज

डॉ. काजल ने बताया कि विभाग द्वारा जहां भी प्रीपेड मीटर लगाया जाएगा, उसके लिए 200 से 3000 तक की रिचार्ज की सुविधा दी जाएगी। इसका डिजीटल विवरण घर में लगे डिसप्ले पर दिखता रहेगा। इसके साथ ही दो लाख मोबाइल नंबरों का रजिस्ट्रेशन हो चूका है। दस लाख के करीब उपभोक्ताओं का मोबाइल नंबर लिया जा रहा है, जिन्हें एसएमएस के जरिए बकाए पेमेंट की जानकारी दी जाएगी।
सौरभ चंद्रा ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि वाराणसी में 11 हजार करोड़ की लागत से जगदीशपुर-हल्दिया के बीच गैस पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इसके लिए इसी महीने सर्वे का कार्य पूरा हो जाएगा। उन्होंने बताया कि बनारस में एक और गैस बॉटलिंग प्लांट शुरू होगा। इसके अलावा घरेलू गैस में अनुदान की डीबीटीएल योजना (पहल) में वाराणसी को मॉडल जनपद के रूप में बनाया जाएगा।